बल्देवगढ़: नगर के मुख्य बाजार में खुले में लगी मांस मछली की दुकानों को नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से हटाया गया
बल्देवगढ़ नगर के मुख्य बाजार में खुले में मांस मछली का विक्रय करने वाले दुकानदारों को नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से हटाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैसे ही नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन को खबर लगी कि, खुले में मांस मछली का विक्रय किया जा रहा है। तुरंत मौके पर पहुंचकर मांस मछली का विक्रय करने वाले दुकानदारों को मछली बाजार में पहुंचाया गया।