बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ नगर परिषद प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण अंतर्गत कार्यक्रम किया गया आयोजित
बल्देवगढ़ नगर परिषद प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। साथ ही इस अवसर पर नगर परिषद के कर्मचारियों के द्वारा बताया गया कि ऐसे हितग्राही जिन्हें शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका है वह सभी लोग अपने-अपने आवेदन दे सकते हैं।