बल्देवगढ़: कटेरा रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला शव मौके पर पहुंची, पुलिस जुटी जांच में
कटेरा रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध अवस्था में अज्ञात युवक का शव मिला है। जैसे ही रेलवे ट्रैक के पास उक्त घटना की जानकारी लोगों को लगी तुरंत पुलिस को सूचना दी गई ।मौके पर बल्देवगढ़ पुलिस पहुंची जहां पर पुलिस ने मौके पर पंचनामा की कार्यवाही की। मृतक के शव की शिनाख्त ना हो पाने के कारण शव को बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है।