बल्देवगढ़: गुखरई के पास नीलगाय से टकरा कर बाइक चालक गंभीर रूप से हुआ घायल, जिला चिकित्सालय रेफर
बल्देवगढ़-बुड़ेरा मार्ग पर गुखरई के पास बाइक चालक नीलगाय से टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बल्देवगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घायल की पहचान सूरजपुर निवासी जीतू अहिरवार पुत्र रामा अहिरवार की रूप में हुई है।