बल्देवगढ़: हटा में साप्ताहिक हाट बाजार मे रुपए देने से मना करने पर दबंगों ने एक व्यक्ति के साथ बेरहमी से की मारपीट,वीडियो हुआ वायरल
ग्राम हटा में साप्ताहिक हाट बाजार में रुपए देने से मना करने पर एक व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।फरियादी राममिलन द्विवेदी ने बताया कि वह बाजार मे सब्जी की दुकान लगाए था।तभी बाजार मे अवैध रुपए उगा रहे जमना तिवारी,आसाराम तिवारी,प्रदीप तिवारी एवं अनुराग तिवारी के द्वारा बेरहमी से मारपीट की।पुलिस ने मामला दर्ज किया है।