महसी: चंदपईया में होलिका दहन स्थल को जाने वाले मार्ग पर समुदाय विशेष के लोगों द्वारा कब्जा करने का आरोप, कार्यवाही की मांग।
हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदपईया गांव में होलिका दहन स्थल पर समुदाय विशेष के लोगों द्वारा रास्ता अवरुद्ध कर कब्जा करने का ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए पुलिस एवं राजस्व में शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक रास्ता साफ नहीं होगा तब तक होलिका नहीं स्थापित करेंगे। वहीं पूरे मामले की जांच पड़ताल में पुलिस एवं राजस्व टीम जुट गई है।