महसी: महसी में किराना की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाई नगदी सहित अन्य कीमती सामान, दुकान संचालक ने दी तहरीर।।
हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत महसी कस्बा स्थित बालाजी किराना स्टोर है। जहां बीती रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। दुकान संचालक दीप प्रकाश ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह सोमवार की रात दुकान बंद कर घर चला गया था। मंगलवार की सुबह जब दुकान पहुंचा तो ताला टूटा हुआ और शटर खुला हुआ था। अंदर काउंटर में रखा बीस हजार नगदी सहित अन्य कीमती सामान चोर चुरा ले गए।