पडरौना: बसहिया बनवीरपुर जमाली मार्ग पर शादी समारोह की तैयारी में हाई टेंशन करंट से 4 लोग झुलसे, दो की मौत
पडरौना को. क्षेत्र के बसहियां बनवीरपुर गांव में सोमवार को मजनू दीवान के घर शादी समारोह चल रहा था,लेकिन इसी दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। टेंट लगाते वक्त मजदूरों के ऊपर से गुज़र रही 11 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से चार लोग बुरी तरह झुलस गए। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मची चीख पुकार