पडरौना: कुशीनगर कलेक्ट्रेट सभागार में राजकीय सम्मान के साथ मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती
आज 14 अप्रैल है-भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती। पूरे देश की तरह कुशीनगर कलेक्ट्रेट सभागार में भी इस दिन को बड़े सम्मान के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में डॉ. अंबेडकर को याद करते हुए उनका माल्यार्पण किया गया और उनके विचारों को साझा किया गया। कार्यक्रम में विधायक मनीष जायसवाल, डीएम विशाल भारद्वाज और एडीएम पी.के. राय समेत कई अधिकारी शामिल रहे।