पडरौना: पचफेडा में ईट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक में हुई भिड़ंत, बाइक सवार की मौके पर मौत, एक घायल, पुलिस कार्रवाई में जुटी
पडरौना को.अंतर्गत खिरकिया से मंशाछापर जाने वाले मार्ग पर ग्राम सभा पचफेडा के सामने बाइक और ट्रैक्टर ट्राली से सीधी भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक पर सवार अमित शर्मा पुत्र सुनील शर्मा की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गए।रविवार को पडरौना को. क्षेत्र पचफेडा के सामने खिरकिया मंशाछापर मार्ग पर ईट लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक सवार की टक्कर हो गई