आकांक्षी बजाग का सघन निरीक्षण: NQAS केंद्रों सहित स्कूल-आंगनबाड़ी की व्यवस्थाएं का लिया जायजा
आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया के निर्देशन एवं एसडीएम बजाग श्री अक्षय डिगरसे के निर्देशन में बजाग विकासखंड की विभिन्न संस्थाओं का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बजाग श्री सचिन अग्रवाल एवं एबीएफ नीति आयोग के डॉ. विकास जैन ने किया।
आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति, पेयजल व्यवस्था, शौचालय की साफ-सफाई, शिक्षा की गुणवत्ता एवं मध्यान्ह भोजन की स्थिति का विशेष रूप से अवलोकन किया गया।
आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दिए जा रहे पोषण आहार और सीखने की गतिविधियों की जानकारी ली गई। विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था, छात्र उपस्थिति और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति देखी गई। स्वास्थ्य केंद्रों में NQAS प्रमाणित केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता एवं साफ-सफाई की समीक्षा की गई।
श्री सचिन अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संस्थाओं में शौचालय एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था बनी रहे। मध्यान्ह भोजन गुणवत्तापूर्ण और समय पर उपलब्ध कराया जाए। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाए ताकि आकांक्षी विकासखंड के KPI संकेतकों में तेजी से सुधार हो सके। डॉ. विकास जैन ने कहा कि नियमित निगरानी और फील्ड विजिट से योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर होगा।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #dindori
98 views | Dindori, Madhya Pradesh | Jul 9, 2026