उदाकिशुनगंज: उदाकिशुनगंज मुख्यालय में जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण शिविर शुरू, एसडीएम ने किया उद्घाटन
सोमवार को भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना को लेकर प्रखंड स्तरीय प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। शिविर का उद्घाटन एसडीएम पंकज कुमार घोष, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमन कुमार सुमन सहित अन्य अधिकारियों ने किया। मालूम हो कि पहले शिफ्ट में 150 प्रगणक और पर्यवेक्षकों को कई बिंदुओं पर जानकारी दी गई।