मिर्ज़ापुर: मुजेहरा कला न्याय पंचायत भवन में पुलिस के सामने प्रधान पति ने शिकायतकर्ता को मारे मुक्के, वीडियो हुआ वायरल
चील थाना क्षेत्र के मुजेहरा कला न्याय पंचायत भवन में अनियमिताओं की जांच के दौरान शिकायतकर्ता योगेश दुबे की पुलिस के सामने ही पिटाई कर दी गई यह घटना प्रधान पति अनिल सिंह और उनके साथियों ने तब की जब दुबे ने स्ट्रीट लाइट से संबंधित फाइल मांगी पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को थाने ले गई जिसका वीडियो शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है