मिर्ज़ापुर: कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस हुई अलर्ट, मामले में एएसपी का आया बयान
कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ने की धमकी मिलने के मामले में एएसपी नितेश सिंह का बयान आया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के तौर पर जांच पड़ताल की जा रही है। ईमेल भेजकर बम से उड़ने की धमकी दी गई थी, न्यायाधीश और अधिवक्ताओं के सहयोग से जांच प्रक्रिया जारी है। मामले की जांच पड़ताल भी की जा रही है।