मिर्ज़ापुर: नगर पालिका, जल निगम और पीडब्ल्यूडी विभाग खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत करवा रहा है, महाशिवरात्रि पर होगी पालकी यात्रा
महाशिवरात्रि के उपलक्ष में बूढ़ेनाथ मंदिर से पालकी यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर महंत डॉक्टर योगानंद गिरी ने प्रेस वार्ता कर जिला प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया था। मार्ग की मरम्मत न कराने का आरोप लगाया। इसके बाद जिला प्रशासन अलर्ट हुआ। 13 फरवरी तक मार्ग दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया था, जिसके दूसरे दिन से ही युद्ध स्तर पर सड़क की मरम्मत कार्य शुरू हो गया