मिर्ज़ापुर: ईमेल के जरिए वाराणसी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मिर्जापुर में पुलिस अलर्ट, कचहरी परिसर की बढ़ाई गई सुरक्षा
वाराणसी में ईमेल भेजकर वाराणसी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने के बाद मिर्जापुर में भी पुलिस अलर्ट मोड पर है। कचहरी परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वाराणसी में ईमेल भेज कर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिला जज ने सेंट्रल बार के पदाधिकारी को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने कचहरी खाली कराया। सुरक्षा के मद्देनजर मिर्जापुर में भी पुलिस अलर्ट है।