धार: बसंत पंचमी पर धार शहर में निकली विशाल शोभायात्रा, मां वाग्देवी के जयकारों से गुंजा धार, शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
Dhar, Dhar | Jan 23, 2026 धार शहर में बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को विशाल शोभयात्रा मां वाग्देवी के तेल चित्र के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा धार में उदाजी राव चौराहा लालबाग से शुरू हुई। शोभायात्रा में हाथों में केशरिया ध्वज थामे महिलाएं व पुरुष शामिल हुए। जो ढोल नगाड़ों पर जमकर नाचते झूमते हुए निकले।