धार: भोजशाला में मां वाग्देवी का जन्मोत्सव शुरू, मंत्रोच्चार के साथ अखंड पूजा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Dhar, Dhar | Jan 23, 2026 धार शहर की ऐतिहासिक भोजशाला में आज मां वाग्देवी सरस्वती का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। भोजशाला में हिन्दू पक्ष के धार्मिक आयोजनों की शुरुआत सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच हो गई हैं। भोज उत्सव समिति के पदाधिकारियों द्वारा प्रातः 7 बजे मां वाग्देवी के तेल चित्र के सामने दीप प्रज्वलित किया गया।