धार: भोजशाला में दिनभर मनेगा बसंत पंचमी का पर्व, कोर्ट के फैसले से हिंदू समाज में उत्साह: अशोक जैन
Dhar, Dhar | Jan 23, 2026 धार की भोजशाला में आज शुक्रवार को पूरे दिन बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू संगठन शुरू से ही भोजशाला में बसंत पंचमी पर अखंड पूजा की मांग पर अड़े हुए थे, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगा दी। मीडिया से चर्चा में भोज उत्सव समिति के संरक्षक अशोक जैन ने कहा की कोर्ट के इस फैसले से हिंदू संगठन और पूरा हिंदू समाज उत्साह में है।