कानपुर: कल्याणपुर से लापता हुई दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने किया बरामद,दो गिरफ्तार,डीसीपी ने दी जानकारी
कल्याणपुर से 15 मई को दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गई थी।डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने जानकारी दी की, लड़कियों की बरामदगी के लिए पुलिस ने पांच टीम गठित की थी। जिन्होंने उत्तर प्रदेश के कई जिलों और हैदराबाद में तलाश शुरू की। एक टीम को झांसी रेलवे स्टेशन से दोनों नाबालिग लड़कियां बरामद हुई। उनको ले जाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।