कानपुर: सचेंडी में हुई ऑनर किलिंग का पुलिस ने किया खुलासा, डीसीपी ने दी जानकारी
सचेंडी में सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या होने की पुष्टि हुई थी। डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने जानकारी दी कि मृतक अजय कमल की हत्या ऑनर किलिंग में की गई है। जिसका षड्यंत्र पिछले 1 वर्ष से रचा जा रहा था। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।