नयागंज सर्राफा बाजार से करोड़ों का कैश और जेवरात लेकर भागने वाले शातिर सर्राफ हरिओम गुप्ता को क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया।पुलिस ने उसे पत्नी के साथ गुरुग्राम से अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि उसकी धोखाधड़ी में परिवार भी शामिल है। योजना के तहत परिवार के लोगों ने हनुमत विहार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी ।