Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap

प्रेस विज्ञप्ति #chamba जिला कारागार राजपुरा चम्बा से फरार कैदी की मदद करने के आरोप में जो पुलिस द्वारा पशुपालकों के चराई परमिट रद्द करने की सिफारिश वन मंडल अधिकारी चम्बा को भेजी है। जिला गुज्जर कल्याण सभा चम्बा उसका कड़े शब्दों में विरोध दर्ज करती है। पुलिस अपनी नाकामी को छुपाने के लिए पशुपालकों के अधिकारों को नहीं छीन सकती। अगर पुलिस के पास कोई सबूत है तो दोषी व्यक्तियो को गिरफ्तार करके कड़ी कार्यवाही अम्ल में लानी चाहिए। न कि बिना किसी सबूत के केवल शक के आधार पर किसी भी निर्दोश गरीब परिवार की आजीविका छीनने की कोशिश की जानी चाहिए। यदि ऐसा हुआ तो गुज्जर कल्याण सभा चम्बा पुलिस के विरुद्ध आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेगी। हम किसी भी तरह से उस भगोड़े इब्राहिम की मदद नहीं कर सकते और न ही उसकी मदद करने वाले का साथ दे रहे हैं। लेकिन उसकी आड़ में किसी बेकसूर व्यक्ति या परिवार का शोषण हरगिज नहीं होने देंगे। अतः हम वन विभाग से भी अपील करते हैं कि बिना किसी ठोस सबूत के किसी भी पशुपालक का ग्रेजिंग परमिट रद्द न किया जाए। हसन दीन अध्यक्ष गुज्जर कल्याण सभा चम्बा हिमाचल प्रदेश। 9816319285

Chamba, Chamba | Jun 19, 2026