महोबा: पिपरी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Mahoba, Mahoba | Aug 6, 2026 पीपरी गांव निवासी 35 वर्षीय तारा सिंह पत्नी राजा सिंह ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिजन भी कुछ बताने से बच रहे हैं।डॉक्टर ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दे दी है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है