श्रीनगर: 12 ग्राम स्मैक, 2.48 लाख रुपये और मुख्य सप्लायर सहित तीन युवकों को किया गया गिरफ्तार
श्रीनगर पुलिस ने बुधवार की शाम गश्ती सह वाहन जांच के दौरान मखनाहा सड़क पर एक कार से 12 ग्राम स्मैक व 2 लाख 48 हजार रुपये नकद बरामद किया। पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की निशानदेही और मोबाइल फोन में मिले मैसेज, कॉल एवं वाइस मैसेज के आधार पर पुलिस ने जगैली शर्मा टोला से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया।