जमुई: टाउन थाने की पुलिस ने इंदपे बालू घाट के पास दो भाइयों को पीटकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 14, 2024 गुरुवार की सुबह इंदपे बालू घाट के पास टाउन थाने की पुलिस द्वारा दो भाइयों के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट के बाद दोनों भाई बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि टाउन थाना प्रभारी ने पुलिस के द्वारा मारपीट के आरोप को गलत बताया है।