जमुई: मारपीट और शराब मामले के तीन वारंटियों को झाझा थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजा जेल
Jamui, Jamui | Mar 14, 2024 मारपीट और शराब मामले के फरार तीन वारंटियों को झाझा थाना की पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार वारंटियों की कागजी प्रक्रिया पूरी कर मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेशी कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के कठबजरा गांव निवासी छोटंकी यादव, सुरेंद्र यादव और पुरानी बाजार निवासी मेघु मांझी के रूप में हुई है।