जमुई: बालाडीह गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने की छापेमारी, 4600 किलो जावा महुआ और 53 लीटर चुलाई शराब की नष्ट
Jamui, Jamui | Mar 14, 2024 उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के निर्देशानुसार शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की टीम द्वारा लछुआड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी की गई। इस दौरान बालाडीह गांव के झाड़ियों व गड्ढों में छुपा कर रखे गए 4600 किलो जावा महुआ और 53 लीटर चुलाई शराब को नष्ट किया गया। साथ ही कई भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए शराब रखने वाले बर्तनों को भी तोड़ा गया है।