जमुई: CAA कानून के खिलाफ भाकपा माले ने कचहरी चौक स्थित अंबेडकर स्थल पर दिया धरना, जमकर की नारेबाजी
Jamui, Jamui | Mar 14, 2024 सीएए कानून के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस के तहत गुरुवार को कचहरी चौक स्थित अंबेडकर स्थल पर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरना की अध्यक्षता भाकपा माले के जिला सचिव शम्भू शरण सिंह ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएए कानून का जमकर विरोध किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने इस कानून को भेदभावपूर्ण और विभाजनकारी कानून बताया।