हज़ारीबाग: हज़ारीबाग में बिजली संकट पर सांसद मनीष जायसवाल ने अधिकारियों के साथ की अहम बैठक
बिजली संकट को लेकर सांसद मनीष जायसवाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में कटौती, लो वोल्टेज और खराब ट्रांसफार्मर की समस्या पर चर्चा हुई। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए जल्द कदम उठाएं और खराब ट्रांसफार्मर को तुरंत बदला जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी।