निज़ामाबाद: निजामाबाद में प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता का आयोजन, सैकड़ों खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
आज़मगढ़ जनपद के निजामाबाद क्षेत्र में आज रविवार को एक खेल अकादमी निजामाबाद के प्रांगण में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता का नेतृत्व राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने किया, जिसमें कुश्ती, कबड्डी एवं एथलेटिक्स जैसी विभिन्न खेल विधाओं में बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।