सिकंंदराबाद: औद्योगिक क्षेत्र स्थित हृदयपुर गांव के पास से चोरी के मोबाइल के साथ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
औद्योगिक क्षेत्र स्थित हृदयपुर गांव के पास से पुलिस ने रविवार को चोरी के मोबाइलों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी छवेंद्र उर्फ रिंकू जनपद बिजनौर का रहने वाला है। आरोपी पर स्मार्ट फोन डिलीवरी के दौरान ग्राहकों को पैकिंग में अन्य वस्तुएं देने का आरोप है। आरोपी से चार एंड्रायड फोन बरामद किए गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।