सिकंंदराबाद: गद्दीवाड़ा मोहल्ला में युवक की गर्दन पर कैंची से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गद्दीवाड़ा मोहल्ला में युवक की गर्दन पर कैंची से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गाली गलौंज को लेकर 1 सप्ताह पहले पीड़ित तौफीक की गर्दन में कैंची मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पीड़ित परिजनों की ओर से आरोपी पर जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज था।