सिकंंदराबाद: चंद्रावली गांव के पास से इनामी बदमाश को पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
शनिवार को चंद्रावली गांव के पास से इनामी बदमाश को पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर 15 हजार के इनामी हकीकत को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी पर पहले भी एक मुकदमा दर्ज है।