सिकंंदराबाद: नॉर्मल स्कूल के पास से तीन आरोपियों को पुलिस ने चोरी के समान के साथ किया गिरफ्तार, भेजे जेल
नार्मल स्कूल के पास से तीन आरोपियों को पुलिस ने रविवार को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपीयों के कब्जे से बाइक, केबिल, लेपटाप, तीन मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी जिला पीलीभीत, दूसरा िजला बरेली जबकि तीसरा आरोपी नगर के रिसालदारान का निवासी है। कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। --