बेलहर: जिलेबिया मोड़: झोला छाप डॉक्टर की लापरवाही से किशोर की मौत, परिजनों का हंगामा, पुलिस जांच में जुटी
Belhar, Banka | Apr 28, 2026 जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के जिलेबिया मोड़ चौक पर मंगलवार की शाम एक झोलाछाप चिकित्सक की लापरवाही से महेशा गांव के रामरतन राना के पुत्र 15 वर्षीय संतोष कुमार की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने जिलेबिया मोड़ चौक पर चिकित्सक के क्लीनिक के आगे मृतक का शव रखकर बेलहर कटोरिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस जाम स्थल पर पहुंची और परिजनों को