सूरजगढ़: कजरा थाना में उपस्थिति जाँच और समीक्षा बैठक का आयोजन
शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे कजरा थाना में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. इसमें थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा उनके कार्य निष्पादन का मूल्यांकन किया. बैठक में लंबित मामले के त्वरित निष्पादन,गश्ती व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, अपराध नियंत्रण आदि को लेकर निर्देश दिया गया.