सेन्हा: सेन्हा डोका गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर दो महिलाओं की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत भड़गांव पंचायत के डोका गांव में देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने रविवार दोपहर लगभग 12:00 बजे आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया तथा दुर्घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया।