*थाना एट पुलिस को बड़ी सफलता, लूट का खुलासा, शातिर लुटेरा गिरफ्तार*
*जालौन।* थाना एट पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूटी गई नगदी, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अवैध तमंचा बरामद हुआ।
29 अक्टूबर की रात कपिल राजपूत से 50 हजार रुपये लूट लिए गए थे। तहरीर पर थाना एट में मुकदमा दर्ज हुआ था। चेकिंग के दौरान 6 नवंबर को लपरौना नहर पुलिया के पास हरदुआ से अभियुक्त भरतलाल कबूतरा को गिरफ्तार किया गया।
उसके पास से 13,200 रुपये नगद, पल्सर बाइक, 315 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। तमंचे पर अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।
अभियुक्त पर झांसी और जालौन में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट व आबकारी के 11 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Jalaun, Jalaun | Nov 6, 2026