अतरी: टेटुआ और टेउसा बाजार से अतिक्रमण हटाया गया, जाम से मिलेगी राहत
Atri, Gaya | Apr 11, 2026 अतरी प्रखंड क्षेत्र के टेटुआ और टेउसा बाजार में शनिवार को प्रशासन द्वारा अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यह अभियान सुमित कुमार के नेतृत्व में अतरी थाना पुलिस बल के सहयोग से चलाया गया। इस संबंध में सुमित कुमार ने बताया कि बाजार में अतिक्रमण के कारण प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती थी, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।