भोरे: खजुराहा में हुए गोलीकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 2देशी कट्टा 4जिंदा कारतूस व शूटर और लाइनर के साथ चार गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के खजुरहा में 28 जून को अरविंद कुमार सिंह पर हुए गोली कांड का पुलिस ने उद्वेदन कर दिया है। जिसमें दो कट्टा 4 जिंदा कारतूस एवं स्कॉर्पियो के साथ शूटर और लाइनर सहित 4 को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक कांड के उद्वेदन हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एवं SDPO के नेतृत्व में SIT की गठित टीम ने कार्रवाई की।