भोरे: भोरे प्रखंड क्षेत्र में बारिश नहीं होने से खेतों में पड़ने लगी दरारें, धान की फसल सूखने से किसानों को सताने लगी चिंता
भोरे प्रखंड क्षेत्र में बीते कई दिनों से बारिश नहीं होने से अधिकांश किसानों की धान की फसले सूखने लगी हैं। वहीं खेतों में दरारें पड़ने लगे हैं। अब किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ-साफ दिखने लगी हैं। अधिकतर किसान पंप सेट तथा मोटर से खेत की पटवन शुरू भी कर दिए हैं। अगर कुछ दिनों तक यही हाल रहा तो पंप सेट के पटवन से भी कुछ नहीं हो सकेगा।