इटावा: पीपरीपुरा गाँव में पुरानी रंजिश के चलते युवक को गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, पुलिस जाँच में जुटी
Etawah, Etawah | Aug 16, 2026 जसवंतनगर थाना क्षेत्र के पीपरीपुरा गांव के रहने वाले 33 वर्षीय राहुल यादव पुत्र कल्याण यादव बीती रात दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। तभी रास्ते में घात लगाए बैठे हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते उन्हें गोली मार दी। और मौके से फरार हो गये। वहीं घायल राहुल को परिवारजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।