कटोरिया: पपरेवा गांव में 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी
Katoria, Banka | Jul 25, 2026 पपरेवा गांव में शनिवार शाम को एक 15 वर्षीय किशोरी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका देव दास की पुत्री जूही कुमारी बतायी गयी है। घटना की सूचना पाकर कटोरिया पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच की। जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया।