रायडीह: डीसी के निर्देश पर बीडीओ गेतुपानी गांव पहुंचे, सड़क, बिजली, पानी और वृद्धा पेंशन की समस्याओं से हुए अवगत
Raidih, Gumla | Jul 30, 2026 गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो के निर्देश पर रायडीह प्रखंड अंतर्गत नवागढ़ पंचायत के गेतुपानी गांव का गुरुवार को निरीक्षण किया गया। समाजसेवी कमल किशोर किसान की पहल पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रधान हंसदाक गांव पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गांव में सड़क, बिजली, पेयजल, वृद्धा पेंशन तथा स्कूल भवन जैसी कई मूलभूत समस्याएं