बगोदर: बगोदर प्रखंड मुख्यालय सभागार में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
बगोदर प्रखंड मुख्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मंगलवार को रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम सुबह 11बजे शाम पांच बजे तक चला।वही शिविर में बगोदर बीडीओ निशा कुमारी,प्रमुख आशा राज, नीजि शिक्षक कैलाश महतो,दिनेश साहु,पूर्व मुखिया लक्ष्मण महतो समेत कई लोगो ने रक्त दान किया।वही डाॅक्टर सोहेल अख्तर के देख रेख में लोगो ने रक्त दान किया।