टाटीझरिया: बेरहो में आम की खुशबू के साथ महकी किसानों की किस्मत, हरियाली से संवर रहा पर्यावरण
बेरहो में आम की खुशबू के साथ महकी किसानों की किस्मत, हरियाली से संवर रहा पर्यावरण। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रेरणा दे रहा टाटीझरिया का यह गांव; आम के बगीचे बचा रहे पर्यावरण।.जेठ की इस तपती दुपहरी में जब हवाएं चलती हैं, तो टाटीझरिया का बेरहो गांव सिर्फ आम की भीनी खुशबू से नहीं महकता, बल्कि इसमें यहां के किसानों की आत्मनिर्भरता की महक भी शामिल होती है।