बड़गांव: जिले में माधव आश्रम ट्रस्ट का सेवा संकल्प: शहीद पर्यटकों को श्रद्धांजलि देते हुए 251 परिडे वितरित किए गए
माधव आश्रम एवं गौशाला ट्रस्ट और सांवरिया मित्र मंडल उदयपुर ने रविवार को बोहरा गणेशजी मंदिर में शहीद पर्यटकों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना कर 251 परिडे निशुल्क वितरित किए। "थीम प्यास बुझाओ" के तहत पक्षियों के लिए यह सेवा कार्य किया गया। ट्रस्ट इससे पहले भी 100 पानी की टंकियां और 500 परिडे वितरित कर चुका है।