बड़गांव: उदयपुर ब्रेकिंग: पहलगांव घटना के बाद प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
उदयपुर.पहलगांव घटना के मद्देनज़र जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। जिला कलेक्टर नमित मेहता और पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने शनिवार को शहर में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने सुरजपोल, गुलाब बाग रोड, भट्टियानी चोहट्टा, जगदीश चौक, चांदपोल, ब्रह्मा पोल, मल्लाह तलाई, राड़ा जी चौराहा और चेतक सर्कल क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गयी.