बड़गांव: जिले के अंबामाता थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला, आईटी एक्ट में क्रॉस केस दर्ज
अंबामाता थाना क्षेत्र में एक युवती ने अनुज गुप्ता नामक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि अनुज से फेसबुक पर 2020 में दोस्ती हुई थी, जिसके बाद वह उसे बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी की बात कर अपने घर भी मिलवाया, लेकिन बाद में मुकर गया। युवती ने एसपी और आईजी को भी शिकायत की, पर कार्रवाई नहीं हुई।